🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Dr. S. Thankamoni Amma

Dr. S. Thankamoni Amma Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Dr. S. Thankamoni Amma

एस. तंकमणि अम्मा केरल में जनमी मलयालम भाषी तंकमणि अम्मा ने हिंदी में एम.ए., पी-एच.डी. की उपाधियाँ पाई हैं। केरल के विविध सरकारी महाविद्यालयों तथा केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में 37 वर्ष तक उन्होंने अध्यापन-कार्य किया। प्रोफेसर एवं अध्यक्षा तथा डीन, केरल विश्वविद्यालय के पद से सेवानिवृत्त हुईं। केरल प्रांत में हिंदी के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में वे सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में 25 शोध-छात्रों ने पी-एच.डी. की उपाधि तथा 95 छात्रों ने एम.फिल की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। मौलिक लेखन, तुलनात्मक अध्ययन, अनुवाद आदि उनके मुख्य कार्यक्षेत्र हैं। अनेक प्रमुख ग्रंथों का कन्नड़ में अनुवाद ‘केरल ज्योति’, ‘शोध दर्पण’ जैसी पत्रिकाओं की वे संपादिका रही हैं। ‘शोध सरोवर पत्रिका’ की प्रबंध-संपादिका रहीं। टोरंटो, कनाडा से प्रकाशित पत्रिका ‘पुस्तक भारती’ के निदेशक मंडल की सदस्या हैं। ‘द्विवागीश पुरस्कार’, ‘राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार सौहार्द सम्मान’, ‘विश्व हिंदी सम्मान’ (सूरीनाम), ‘शताब्दी सम्मान’ सहित कई पुरस्कारों से अलंकृत ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’, प्रयाग की ‘साहित्य-वाचस्पति’ मानद उपाधि से विभूषित।
Kerala Ki Lokkathayen
Best known for Kerala Ki Lokkathayen

Prabhat Prakashan · hindi · literary-fiction

₹200 ₹250
Buy now

Books by Dr. S. Thankamoni Amma

Offers

Loading offers…

whatsapp