About Dr. Meenu Walia
डॉ. मीनू वालिया, जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में 21 वर्षों से अधिक समय बिताया है, वर्तमान में मैक्स सेंटर, पटपड़गंज, दिल्ली में कैंसर चिकित्सा और रुधिर विज्ञान विभाग से जुड़ी हैं। भारत की पहली डीएनबी मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट होने के कारण डॉ. मीनू वालिया सभी प्रकार के ठोस और रक्त संबंधी कैंसर, स्तन, स्त्री रोग और जठरांत्र संबंधी कैंसर में विशिष्ट जानकारी रखती हैं। उन्होंने कैंसर विज्ञान पर अनेक अध्यायों को लिखा है, साथ ही राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में भी उनके कई लेख प्रकाशित हो चुके हैं। रोग की जानकारी होने, इलाज के दौरान और स्वस्थ होने में मरीजों की मदद के लिए वे विभिन्न सहयोग समूहों तथा गैर-सरकारी संगठनों से भी जुड़ी हैं। वे मरीजों को परामर्श देने के साथ ही अपने अच्छे कार्यों को जारी रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
Best known for
Beyond The Scans: Healing Hands, Hopeful Hearts | A Guide To Coping With Cancer
₹320
₹400