🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Anand Shrikrishna

Anand Shrikrishna Author

biographies-and-autobiographies · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Anand Shrikrishna

आनन्द श्रीकृष्ण जन्म : गाँव—बेनीपुर, ज़‍िला—सीतापुर, उत्तर प्रदेश। शिक्षा : चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर से कृषि अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर। 1986 से भारतीय राजस्व सेवा में। कबीरपन्‍थ, आनन्‍द मार्ग, स्वामी नारायण सम्प्रदाय, रेकी और सिद्ध समाधि योग आदि का गहन अध्ययन करने के पश्चात् आपने धम्म स्वीकार किया और भगवान बुद्ध के बताए धम्म और उनकी शिक्षा का प्रसार करने हेतु अपना जीवन समर्पित किया। भगवान बुद्ध की खोजी हुई और आचार्य गोयनका द्वारा सिखाई गई विपस्सना साधना के आप नियमित साधक हैं। जापान, म्यांमार, भूटान और थाईलैंड समेत अनेक देशों की आपने यात्रा की है। ‘धम्म-सार’ आपकी पहली पुस्तक थी जो पाठकों द्वारा भरपूर सराही गई। आपके द्वारा लिखित दूसरा ग्रन्‍थ है ‘भगवान बुद्ध : धम्म-सार व धम्म-चर्या’ जो देश-भर में विख्यात रहा। तीसरी कृति ‘द बुद्धा : दि इसेन्स ऑफ़ धम्मा एंड इट्स प्रैक्टिस’ अंग्रेज़ी में प्रकाशित हुई जिसके गुजराती, मराठी, तमिल और तेलगू अनुवाद भी प्रकाशित हुए और काफ़ी चर्चित रहे। ‘गौतम बुद्ध और उनके उपदेश’ आपकी चौथी पुस्तक है।
Gautam Buddh Aur Unke Updesh
Best known for Gautam Buddh Aur Unke Updesh

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · biographies-and-autobiographies

₹239 ₹299
Buy now

Books by Anand Shrikrishna

Offers

Loading offers…

whatsapp