Sadabahar Kahaniya : Arthur Conan Doyle
(0)
₹
125
₹ 103.75 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
सर आर्थर कॉनन डॉयल, एक स्कॉटिश चिकित्सक और लेखक थे। जिन्हें ज्यादातर लोग जासूस शरलॉक होम्स के क़िरदार वाली उनकी कहानियों और प्रोफ़ेसर चैलेंजर के साहसिक कारनामों के लिए जानते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त उन्होंने विज्ञान कथा, ऐतिहासिक उपन्यास, नाटक, कविता आदि विधाओं में विपुल लेखन किया। पहली बार 1887 में उनके चार उपन्यासों में से पहले उपन्यास स्टडी इन स्कार्लेट का प्रकाशन हुआ। जिसमें शरलॉक होम्स और डॉ. वाट्सन के बारे में पचास से ज्यादा कहानियाँ थीं। उनका गढ़ा यह जासूस का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उसे वास्तविक व्यक्ति समझ लेते हैं और ख़ुद सर आर्थर कॉनन डायल को भूल जाते हैं। यहाँ शरलॉक होम्स के कुछ कारनामें दिए जा रहे हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।
Read moreAbout the Book
सर आर्थर कॉनन डॉयल, एक स्कॉटिश चिकित्सक और लेखक थे। जिन्हें ज्यादातर लोग जासूस शरलॉक होम्स के क़िरदार वाली उनकी कहानियों और प्रोफ़ेसर चैलेंजर के साहसिक कारनामों के लिए जानते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त उन्होंने विज्ञान कथा, ऐतिहासिक उपन्यास, नाटक, कविता आदि विधाओं में विपुल लेखन किया। पहली बार 1887 में उनके चार उपन्यासों में से पहले उपन्यास स्टडी इन स्कार्लेट का प्रकाशन हुआ। जिसमें शरलॉक होम्स और डॉ. वाट्सन के बारे में पचास से ज्यादा कहानियाँ थीं। उनका गढ़ा यह जासूस का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उसे वास्तविक व्यक्ति समझ लेते हैं और ख़ुद सर आर्थर कॉनन डायल को भूल जाते हैं। यहाँ शरलॉक होम्स के कुछ कारनामें दिए जा रहे हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।
Book Details
-
ISBN9789392088759
-
Pages144
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age0-11 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Sherlock Holmes Ki Lokpriya Kahaniyan
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
होम्स ने घंटी बजाते हुए जवाब दिया, ‘‘कुछ ठंडा मीट और एक गिलास बियर हो जाए, मैं इतना व्यस्त था कि मैं खाने के बारे में सोच भी न सका और मेरी आज की शाम के भी व्यस्त रहने की संभावना है। डॉक्टर, मुझे तुम्हारे साथ की जरूरत होगी।’’ ‘‘मुझे इसमें खुशी होगी।’’ ‘‘तुम्हें कानून तोड़ना बुरा तो नहीं लगेगा?’’ ‘‘बिलकुल नहीं।’’ ‘‘गिरफ्तार होने की संभावना से भी नहीं?’’ ‘‘अच्छे कारण के लिए, बिलकुल नहीं।’’ ‘‘हाँ, कारण तो बहुत ही अच्छा है।’’ ‘‘तब तो मैं तुम्हारा ही आदमी हूँ।’’ ‘‘मुझे यकीन था कि मैं तुम पर भरोसा कर सकता हूँ।’’ ‘‘मगर, तुम चाहते क्या हो?’’ —इसी संग्रह से शेरलॉक होम्स की कहानियाँ दुनिया भर में जासूसी और साहसिक कारनामों के लिए जानी जाती हैं। कहानी के अंत तक रोमांच तथा सस्पेंस बना रहता है। बेहद पठनीय एवं रोमांच से भरपूर सर आर्थर कॉनन डॉयल सृजित पात्र शेरलॉक होम्स की लोकप्रिय कहानियों का पठनीय संग्रह।
Sherlock Holmes ki Bestseller Kahaniyan
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
This book has no description
Sherlock Holmes ki Detective Stories
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
This book does not have any description.
Nachti Akritiyan : Sherlock Holmes ke Jasoosi Karnamein
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
शरलॉक होम्स ब्रिटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डायल का काल्पनिक चरित्र है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वह अपने रचयिता से कहीं ज़्यादा प्रसिद्ध है। वर्ष 1887 में अपनी पहली जासूसी कहानी ‘ग्लोरिया स्कॉट’ में डायल ने उसे पहली बार काग़ज़ पर उतारा और फिर वह उनके चार उपन्यासों तथा छप्पन कहानियों में अपराधों की गुत्थियाँ सुलझाता रहा।
अनेक फ़िल्मों और धारावाहिकों का विषय बन चुके शरलॉक होम्स की विशेषता है–जासूसी को लेकर उसका सहजबोध और आपराधिक रहस्यों को खोलने के प्रति उसकी मानवीय सदिच्छा। उसकी तार्किक बुद्धि देर-सबेर अपराधी के दिमाग़ की कार्यशैली को समझ जाती है, और फिर उसे किसी भी मामले को सुलझाने में समय नहीं लगता। उसकी चतुराई, हाज़िरजवाब और मानव-व्यवहार को समझने की क्षमता उसे एक आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करती है।
Nachti Akritiyan : Sherlock Holmes ke Jasoosi Karnamein
Sir Arthur Conan Doyle
20% off₹ 250
₹ 200
Available
Arthur Conan Doyle Ki Lokpriya Kahaniyan
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
उस पुराने फौजी के सिर के पिछले भाग में कोई दो इंच लंबा-गहरा घाव था, जो स्पष्ट रूप से किसी धारदार हथियार के वार से किया गया लगता था पर यह अनुमान लगाना कठिन था कि वह हथियार क्या रहा होगा! फर्श पर, जहाँ पहले शव था, उसके पास नक्काशीदार लकड़ी का एक भारी डंडा पड़ा था। कर्नल के पास तरह-तरह के हथियारों का संग्रह था, जो उन देशों से लाए गए थे, जहाँ वह लड़ा था; और पुलिस का अनुमान था कि वह डंडा उसके पदकों में से एक था। नौकरों ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने उस डंडे को पहले कभी देखा था, परंतु यह संभव है कि अजीब चीजों से भरे उस घर में उनका ध्यान उस तरफ न गया हो। —इसी पुस्तक से प्रतिष्ठित लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल ने अनेक प्रसिद्ध उपन्यास और कहानियाँ लिखकर एक बडे़ पाठकवर्ग को अपना प्रशंसक बनाया। जासूसी, रोमांच और अपराधों पर केंद्रित उनकी कहानियाँ बहुत पसंद की गईं। इस संग्रह में उनकी अत्यंत लोकप्रिय कहानियाँ संकलित हैं।
Nachti Akritiyaan
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
शरलॉक होम्स ब्रटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डायल का काल्पनिक चरित्र है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वह अपने रचयिता से कहीं ज़्यादा प्रसिद्ध है। वर्ष 1887 में अपनी पहली जासूसी कहानी ‘ग्लोरिया स्कॉट’ में डायल ने उसे पहली बार काग़ज़ पर उतारा और फिर वह उनके चार उपन्यासों तथा छप्पन कहानियों में अपराधों की गुत्थियाँ सुलझाता रहा।
अनेक फ़िल्मों और धारावाहिकों का विषय बन चुके शरलॉक होम्स की विशेषता है–जासूसी को लेकर उसका सहजबोध और आपरधिक रहस्यों को खोलने के प्रति उसकी मानवीय सदिच्छा। उसकी तार्किक बुिद्ध देर-सबेर अपराधी के दिमाग़ की कार्यशैली को समझ जाती है, और फिर उसे िकसी भी मामले को सुलझाने में समय नहीं लगता। उसकी चतुराई, हाज़िरजवाबी और मानव-व्यवहार को समझने की क्षमता उसे एक आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करती है।
THE HOUND OF THE BASKERVILLES
- Author Name:
Sir Arthur Conan Doyle
- Book Type:

- Description:
This Book Doesn’t have Description
Titehari Ka Bachcha
- Author Name:
Bhargav Kulkarni
- Book Type:

- Description:
ये कहानियां अनसुनी हैं. हम उन्हें सुन सकते हैं लेकिन हमने सुना नहीं है। इसी तरह, उनके लेखक भी अनसुने, अनदेखे हैं। उनमें से एक कचरा बीनने वाला है। कोई जंगल में चिरौंजी, महुआ चुनता है। उनकी कमाई से ही वहां परिवार का गुजारा होता है. उनसे मिलने के लिए सहानुभूति या दया का चश्मा उतार दें, ताकि आप बराबरी से मिल सकें। तब आप जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण, जीवन के प्रति उनका प्रेम और उनका दृष्टिकोण देखेंगे। हो सकता है कि आप वर्षों तक काम न करें, फिर भी आपको भोजन के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी...इन लेखकों से मिलने के लिए खुद को इस सुरक्षित आवरण से मुक्त कर लें। देखिये उनके उतार-चढ़ाव, शाखों पर झूलती जिंदगी। इस पुस्तक का चित्रण युवा कलाकार भार्गव कुलकर्णी ने किया है। ये दृष्टांत न केवल उनके जीवन जगत को समझने में मदद करेंगे बल्कि आप स्वयं को भी पहचान सकेंगे। इन चित्रों में हमारे जीवन की झलक देखी जा सकती है।
Ek Chor Ki Chaudah Raatein
- Author Name:
Arun Kamal +1
- Book Type:

- Description:
प्रसिद्ध लेखक अरुण कमल ने युवा वयस्कों के लिए एक चोर की कहानी लिखी है। यह चोर बनने की पहली चौदह रातों की उसकी यात्रा है। इन रातों में उसका सामना शिक्षित-अशिक्षित, अमीर-गरीब कई लोगों से होता है। मजबूत उपपाठ के साथ पढ़ने में आसान भाषा में लिखी गई कहानी पढ़ने के लिए आकर्षक बनाती है। अतनु रॉय के चित्र पुस्तक और इसके डिज़ाइन को समृद्ध करते हैं। उनके रंगों का प्रयोग और उनकी रचना उल्लेखनीय है। पाठकों को उनकी कलाकृति रमणीय लगेगी। Age group 9-12 years
Ek Chuppi Jagah
- Author Name:
Vinod Kumar Shukla +1
- Book Type:

- Description:
लकीर कहीं होती है...जिसे पेंसिल या कलम से खींचकर हम बुलाते हैं। मिटाते हैं तो चली जाती है लकीर कहाँ रहती है? उसे कहाँ ढूँढ़ें? चलो, उस गाँव चलते हैं... जहाँ मिटाने पर लकीर लौट जाती है... A delightfully long story with a mix of magic and reality. Bolu speaks when he walks. When not walking, he becomes quiet. If someone tells him, Be Quiet', Bolu will first stop talking and then he will stop walking. If someone tells him, "Stop". He will stop walking, then he will stop talking. He is like a Patrangi that talks only while flying. She is quiet when perched. She must get doubly tired when speaking and flying. So, she rests doubly...by sitting and quieting down. Vinod ji constructs a comprehensive world. He constructs his own language. When you read him, you will feel as if you are listening for the first time. As it is said in this manner for the first time. Illustrator Taposhi Ghoshal fills the magical reality with magic.
Mitti Ka Itra
- Author Name:
Dileep Chinchalkar
- Book Type:

- Description:
मिट्टी का इत्र कहानी संग्रह एक गुदडी की तरह अलग-अलग रंगों और सुरों की कहानियों को जोड़ता है। दिलीप चिंचालकर की उत्सुकता और जिज्ञासा हर कहानी के ज़रिए हमें उत्साहित और प्रेरित करती है। बचपन के अनुभव, रोज़मर्रा की जिन्दगी, बड़ी हस्तियों से मुलाक़ात, कलाकारों की कहानियाँ , जानवरों के किस्से, क्या नहीं है इस किताब में! हर कहानी हमें सैर पर ले चलती है और पूरी किताब पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि आप दुनिया की सैर कर आए! इस किताब को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पढ़ें और दुनिया की महक बांटे, मिट्टी के इत्र के साथ। Age 12+
Magarmachcho Ka Basera
- Author Name:
Jasbir Bhullar +1
- Book Type:

- Description:
जसबीर भुल्लर एक प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और कुशल कहानीकार हैं। यह उपन्यास दो मगरमच्छों के बारे में है। वे दोनों एक नदी में रहते हैं जिसमें विनाशकारी बाढ़ आई थी जिसने उन्हें अलग कर दिया था। नदी ही उनके लिए सबकुछ थी. इसका पानी उनकी नाव थी, जो उन्हें कहीं भी ले जाने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। इससे उन्हें वह भोजन मिला जो उन्हें पसंद था। यदि वह पानी में अपनी पूँछ हिलाती तो अद्भुत ध्वनि उत्पन्न होती। बाढ़ के बाद मगरमच्छ ज़मीन पर आ गए। इस विपरीत परिस्थिति ने उन्हें व्यथित कर दिया था...यह आश्चर्यजनक है कि तथ्य और कल्पना को कितनी खूबसूरती से एक साथ बुना गया है। ऐसा लगता है मानो वह उनके साथ रहा हो और यह सब देखा हो। आप इसे एक बार में ही ख़त्म कर देंगे. अतनु रॉय के चित्र आपको किराली मगरमच्छ से परिचित कराएंगे। यह आपको जंगल में ले जाएगा जहां कहानी सेट है। इस कहानी को पढ़ने के बाद आप जरूर पूछेंगे कि क्या हमारे पास जसबीर भुल्लर की कोई और किताब है।
Panch Pairon Wali Hathi
- Author Name:
Piyush Sekseriya
- Book Type:

- Description:
ये कुदरत से प्रेम की कहानियाँ हैं। पीयूष सेकसेरिया कहते हैं कि जंगल, पेड़-पौधे, जानवरी, पक्षी, कीट-पतंगों, नदी, पहाड़, रेत-मिट्टी और लोगों में कुछ ऐसा है कि मैं उन तक बार-बार लौटता हूँ। एक अजब सी खुशी है जो उनको देखने, सुनने, सूँघने, छूने से मिलती है। ‘पाँच पैरों वाली हाथी’ से उन्होंने इन खुशियों को सबके साथ बाँटा है। किताब की रचनाएँ कल्पनाओं से अधिक सरस और रोमांचक हैं।
Piu Aur Patangu
- Author Name:
Sorit Gupto
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Sappu Ke Dost
- Author Name:
Swayam Prakash +1
- Book Type:

- Description:
सप्पू के कई दोस्त हैं. उनमें से एक फुटबॉल खेलता है. उनके पिता की असामयिक मृत्यु हो गई, इसलिए अब वह रेहड़ी पर सब्जी बेचते हैं। न तो वह फुटबॉल छोड़ सका और न ही सप्पू से अपनी दोस्ती. साथ ही वो तीन दोस्त भी, जिन्होंने कुत्ते की तलाश में दिन-रात एक कर दिया। दोस्ती के बारे में 11 कहानियाँ, साथ में फिल्म देखने के बारे में, साथ में यात्रा करने के बारे में, एक-दूसरे को चिढ़ाने के बारे में और साथ में शोक मनाने के बारे में भी। ये कहानियाँ आपको आपके बचपन के दोस्तों की याद दिलाती रहेंगी...और आप भी बचपन में सप्पू जैसे ही थे ना? तो, यह पुस्तक आपको न केवल आपके दोस्तों से, बल्कि स्वयं से भी पुनः परिचित कराएगी। आपके बचपन और आपके दोस्तों की बहुत सारी कहानियाँ आपके पास वापस आएँगी... इन कहानियों में आपको सभी सामाजिक-आर्थिक वर्गों और धर्मों के बच्चे मिलेंगे। लोग, बाज़ार, घर, स्कूल, ट्रेन- इन कहानियों में सब कुछ है। इन कहानियों के पिछले संग्रह के लिए स्वयं प्रकाश जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इन कहानियों का चित्रण प्रसिद्ध कलाकार एलन शॉ द्वारा किया गया है। बर्लिन में अपनी खिड़की से, वह सप्पू और उसके दोस्तों की तस्वीरें खींच सकता था और उन्हें चित्रित कर सकता था। अगर वह उससे मिल सकता है...तो आप क्यों नहीं?
Ek Bate Baarah
- Author Name:
Sanju Jain +1
- Book Type:

- Description:
मैं नदी के आत्मीय की तरह नदी के पास जाता था।उसकी पीठ पर हाथ रखना चाहता था। नदी की पीठ पर हाथ रखने की जगह मेरे हाथ मेरी पीठ पर पहुँच जाते थे। तब मुझे पता चलता था कि मेरी पीठ के बीचोंबीच एक नदी का निशान है। हर व्यक्ति की पीठ के बीचोंबीच एक नदी का निशान है। नाधी से ही तो हमारी रीढ़ बनी है। पर नदी ने इतनी ज़रूरी बात पीठ पीछे क्यों कही?
Bantu Batoley Ki Karamati Kursi
- Author Name:
Rajesh Joshi +1
- Book Type:

- Description:
बन्तू के घर एक कुर्सी है। वह कहानियाँ सुनाती है इसलिए करामाती तो है ही। पर एक कुर्सी को कहानियाँ सुनाने की ज़रूरत क्यों पड़ीॽ ये कहानियाँ उसे किसी से मिली हैं या कुर्सी ने खुद बुनी हैंॽ प्रसिध्द कवि राजेश जोशी का यह उपन्यास पाठकों को करामात की तह तक ले जाता है। रहस्य जानने की इस यात्रा के रास्ते दिलचस्प और अनूठे हैं। Age 12+
Teesra Dost
- Author Name:
Vinod Kumar Shukla +1
- Book Type:

- Description:
उसी की चप्पल पहन कर मैं उसे ढूँढने निकला। मैं अपने मन से और चप्पल के मन से चल रहा था कि चप्पल मुझे वहाँ पहुँचा देगी जहाँ वह जाता है। विनोद कुमार शुक्ला की कहानी दो दोस्तों के बारे में है जो एक साथ स्कूल जाते हैं, एक साथ खाना खाते हैं, एक दिन तक एक-दूसरे के साथ पूरा दिन बिताते हैं... यह कहानी दोस्ती पर है और यह करुणापूर्वक बच्चों की स्थान की जरूरतों और एक-दूसरे को बिना शर्त स्वीकार करने पर प्रकाश डालती है। अतनु रॉय के चित्रण कहानी को समृद्ध बनाते हैं। इसके रंग और रूप दोस्ती में महसूस होने वाली गर्माहट को उजागर करते हैं। Age group 9-12 years
Ek Kahani
- Author Name:
Vinod Kumar Shukla +1
- Book Type:

- Description:
मैंने आकाश की तरफ़, चाबी का गुच्छा उछाला तो आसमान खुल गया ज़रूर मेरी कोई चाबी आसमान में लगती है। ~ धूप थी। और मैदान में उड़ती चीलों की परछाई थी। हम तैयार थे। सावधान होकर पास-पास खड़े थे।माधव ने एक, दो, तीन कहा। हम परछाई के पीछे दौड़ पड़े। Age group 6-8 years
Sanshipt English-Hindi Dictionary
- Author Name:
Dwarka Prasad
- Book Type:

- Description:
‘संक्षिप्त अंग्रेज़ी-हिन्दी कोश’ को विद्यार्थियों, छात्रों तथा दैनिक जीवन में अंग्रेज़ी शब्दावली की आवश्यकता महसूस करनेवाले पाठकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। शब्दों का चयन करते समय इस बात पर ख़ास ध्यान दिया गया है कि इसमें उन तमाम शब्दों को समाहित कर लिया जाए जिनका व्यवहार स्कूलों-विद्यालयों तथा रोज़मर्रा जीवन में बहुतायत से होता है ताकि कोश का कलेवर संक्षिप्त व सुविधाजनक रहे तथा इसकी उपयोगिता भी कम न हो। इस कोश में अंग्रेज़़ी शब्दों के हिन्दी में प्रचलित सरल तथा विविध अर्थों को समाहित किया गया है तथा अलग-अलग स्थितियों व सन्दर्भों में उनका प्रयोग भी प्रस्तुत किया है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book