About V.K. Ravindra Nath
डा. वी. के. रवीन्द्रनाथ
जन्म : १९४० में मणिमाला, जिला कोट्टयम, केरल में जन्म।
शिक्षा : सन् १९६२ में सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज, काशी विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए.।
गतिविधियाँ : कालिकट के मलाबार क्रिश्चियन कालेज के हिन्दी विभाग में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त। सन् १९९६ में विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त।
साहित्य-सेवा : हिन्दी से मलयालम तथा मलयालम से हिन्दी में अनेक रचनाओं के अनुवाद प्रकाशित। मलयाट्टूर रामकृष्णन का प्रसिद्ध उपन्यास ‘यक्षी’, वाइकम मुहम्मद बशीर के उपन्यास ‘मतिलुकळ, शब्दंगळ एवं आनावारियुम पोनकुरिशुम, के.एल. मोहन वर्मा का उपन्यास ‘ओहरि’ तथा नारायन का उपन्यास ‘कोच्चरेत्ति’ के हिन्दी अनुवाद तथा धर्मवीर भारती का ‘गुनाहों का देवता’ एवं अमरकान्त का ‘सूखा पत्ता’ का मलयालम अनुवाद उनमें प्रमुख हैं।
पुरस्कार : केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान एवं बिहार सरकार के राजभाषा विभाग समेत कई संस्थाओं की ओर से पुरस्कृत।