About Thomas Hardy
Thomas Hardy
थॉमस हार्डी का जन्म 2 जून, 1840 को इंग्लैंड के वेसेक्स प्रांत में हुआ। अपने जीवनकाल में वह अपने उपन्यासों के लिए अधिक प्रसिद्ध थे, जबकि उन्होंने स्वयं को मुख्यतः कवि ही माना।
हार्डी की अंग्रेजी साहित्य को महत्त्वपूर्ण देन है। उन्होेंने मानव जीवन के संबंध में अपने साहित्य में आधारभूत प्रश्न उठाए तथा जो मर्यादा पूर्वकाल में महाकाव्य और दुःखांत नाटक को प्राप्त थी, वह उपन्यास को प्रदान की। वे अनेक पात्रों के स्रष्टा और अद्भुत कहानीकार थे, किंतु उनके पात्रों में सबसे अधिक सशक्त ‘वेसेक्स’ है। इस पात्र ने काल का प्रवाह उदासीनता भरे नेत्रों से देखा है, जिनमें न्याय और उचित-अनुचित की कोई अपेक्षा नहीं। उनके सभी साहित्य वेसेक्स से संबंधित है। उनके उपन्यास ‘वेसेक्स के उपन्यास’ कहलाते हैं और उनकी कविता ‘वेसेक्स की कविता’ है।
स्मृतिशेष : 11 जनवरी, 1928।