About Tasnif Haider
तसनीफ़ हैदर उर्दू के शायर और अदीब हैं। जन्म वसई गाँव, महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उर्दू में एम.ए. किया और तीन वर्षों तक रेख़्ता फाउंडेशन से भी जुड़े रहे। 2015 में उन्होंने उर्दू का अदबी ब्लॉग 'अदबी दुनिया' के नाम से, तथा 2016 में इसी नाम से उर्दू का पहला ऑडियो बुक यूट्यूब चैनल बनाया। उर्दू के साथ-साथ हिन्दी में भी साहित्यिक लेख और कहानियाँ लिखते रहते हैं। आप उन्हें हिन्दी में सदानीरा और पोषण पा जैसे वेब पोर्टल्स पर पढ़ सकते हैं।