About Sushma Chauhan
सुषमा चौहान ‘किरण’
विभन्न विधाओं में दस पुस्तकें प्रकाशित। सामाजिक व साहित्यिक विषयों पर लेख विविध पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। सन् 1984 से आज तक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से कहानी, कविता, नाटक तथा वार्ताओं का प्रसारण। देश के अनेक बड़े कवि-सम्मेलनों में सहभागिता। कहानियों का मराठी तथा नेपाली में अनुवाद व प्रकाशन।
सम्मान-पुरस्कार : पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. कलाम द्वारा ‘अध्यापकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार’ 2002, ‘संघाती’ मराठी साहित्य अकादमी द्वारा ‘भारतीय भाषा पुरस्कार’ 1997, हिंदी सेवा सहस्राब्दी सम्मान 2000, लायंस क्लब नई दिल्ली द्वारा ‘शताब्दी की कवयित्री’ 1997, ‘वीर दुर्गादास राठौर सम्मान’ 2012। साहित्य, कला और शिक्षा को समर्पित संस्था ‘सृजना’ की संस्थापक।