🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Shephali

Shephali Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Shephali

शेफाली शेफाली का जन्म 04 जून, 1982 को मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ। उनकी बी.कॉम. तक की पढ़ाई मुजफ्फरपुर से हुई। एम.ए. से पी-एच.डी. तक की शिक्षा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ली। पढ़ाई के दौरान आदिवासी क्षेत्रों, गाँवों, शहरों और कस्बों के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और महिलाओं के बीच विशेष रूप से सक्रिय रहीं। वृत्तचित्रों के लिए पटकथा लेखन, अनुवाद एवं बतौर सहायक निर्देशक काम किया। सामाजिक, सांस्कृतिक, कलात्मक विषयों पर हिन्दी की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। पुस्तक, लेख, लोकगीतों के अनुवाद के साथ-साथ उन शिक्षाविदों, कलाकारों और एक्टिविस्टों का जीवनवृत्त लिखा जो प्रचार और दिखावे से दूर गाँव-कस्बों में अपने कार्यों के जरिए सामाजिक उत्थान के कार्य में संलग्न हैं। देशभर में शिक्षकों और बच्चों के साथ शिक्षा व जीवन के विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएँ करती हैं। बच्चों के साथ कहानी सुनाने का सत्र ‘किस्सागो The Storyteller’ नाम के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से बच्चों के लिए कहानी-वाचन की परम्परा को नई तरह से प्रोत्साहित कर रही हैं। सम्पर्क : हरीतिमा, चौधराइन मन्दिर गली, नया टोला, मुजफ्फरपुर- 842001 (बिहार) ई - मेल : shephali.nandan04@gmail.com
Mere Garbh Mein Chand
Best known for Mere Garbh Mein Chand

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹180 ₹225
Buy now

Books by Shephali

Offers

Loading offers…

whatsapp