About Shakeel Jamali
शकील जमाली का आबाई वतन चाँदपुर जिला बिजनौर यू.पी. है। वो 1 अगस्त 1958 को चाँदपुर में पैदा हुए। वो इब्तिदा से ही स्कूल और कॉलेज स्तर पर बहुत से तहरीरी और तक़रीरी मुक़ाबलों और कल्चरल प्रोग्राम्स में मुतवातिर हिस्सा लेते थे। कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं ने उनके शेरी सफ़र पर ख़ास गोशे और अंक प्रकाशित किए हैं। सहाफ़त से भी वाबस्ता रहे हैं। 'नई दुनिया' उर्दू साप्ताहिक और इसी इदारे से शाया होने वाले रिसाले 'हर्फ़-ए-आख़िर' के लिए भी उन्होंने ख़िदमात अंजाम दी हैं। टीवी के लिए उन्होंने शायरों और अदीबों के हालात-ए-ज़िन्दगी और उनके फ़न पर लगभग 70 एपिसोड तैयार किए जो दस्तावेज़ी हैसियत रखते हैं।