About Shailendra Kumar Srivastava
आप अभिवंचितों के हक़ों की प्राप्ति के लिए पिछले साठ वर्षों से संघर्षरत हैं। आपने भौतिकशास्त्र में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक की सेवा का पड़ाव पार करने के बाद सामाजिक कार्यकर्त्ता का जीवन अपना लिया है और बिहार एवं झारखंड में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और दलितों तथा आदिवासियों की समस्याओं से जूझते रहे हैं। आपने भौतिकी, ट्रेड यूनियन तथा श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक आन्दोलनों और शिक्षा की समस्याओं पर काफ़ी लिखा है। बिहार में साक्षरता आन्दोलनों की शुरुआत करने में अग्रणी रहे हैं। सम्प्रति अभिवंचितों की शिक्षा, सृजनवाद और जनतंत्र के लिए शिक्षा के शोध एवं अध्ययन से जुड़े हैं।