Sanjay Singh

Sanjay Singh

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

संजय सिंह 9 मार्च, 1972 को मुम्बई में जन्मे और वहीं पले-बढ़े संजय सिंह क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव लेखन व पत्रकारिता की दुनिया का चर्चित नाम हैं। उन्होंने मुम्बई यूनिव‌‌िर्सटी से पी-एच.डी. और एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। देश के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से वह बतौर एकेडमीशियन जुड़े रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता से जुड़ी कई किताबों का सम्पादन भी किया है। पिछले ढाई दशक से ज़्यादा समय से वे पत्रका‌रिता से जुड़े रहे हैं। बतौर पत्रकार उन्होंने ‘शीना बोरा मर्डर केस’ को कवर किया है। ज़ी न्यूज़, एनडीटीवी, Times Now, आईबीएन, न्यूज़-एक्स जैसे प्रमुख चैनलों में सीनियर पदों पर रहे संजय ने इस दौरान क्राइम और खोजी पत्रकारिता में ख़ूब नाम कमाया। ‘तेलगी स्टैम्प स्कैम’ का पर्दाफ़ाश उनकी पत्रकारिता का एक जरूरी उदाहरण है। इसी ‘तेलगी स्टैम्प स्कैम’ पर लिखी गई उनकी किताब ‘तेलगी स्कैम : रिपोर्टर की डायरी’ पर ‘Scam 2003 : The Telgi Story’ नाम से एक वेब सीरीज़ बन रही है जो सुपर-हिट वेब सीरीज़ ‘Scam 1992 : Harshad Mehta Story’ का अगला सीज़न है। एशिया के सबसे अमीर आदमी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने की घटना पर आधारित संजय सिंह की किताब ‘CIU : Criminals in Uniform’ भी धूम मचा चुकी है। यह किताब हिन्दी, अंग्रेज़ी और मराठी में प्रकाशित हुई है। उनकी इस किताब पर भी एक वेब सीरीज़ बन रही है। ई-मेल : sanjayreporting@gmail.com

Sanjay Singh

Sanjay Singh

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp