About Salim Saleem
सालिम सलीम उर्दू ग़ज़ल-गोयों की नई नस्ल के एक निहायत रौशन और प्रतिभावान दस्तख़त हैं। अस्तित्व और अर्थ की अध-रौशन गहराइयों में उतरकर मोती-मय होने में लगे हुए हैं। 1985 में बिलरियागंज, आ’ज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) में जन्मे सालिम सलीम ने मुस्लिम युनिवर्सिटी अलीगढ़ और जामिया मिल्लिया इस्लामिया युनिवर्सिटी, देहली से आ’ला शिक्षा हासिल की और अब दिल्ली विश्वद्यिालय में पी॰एच॰डी॰ के लिए काम कर रहे हैं। ‘रेख़्ता’ से भी संबंधित हैं।