About Ram Lochan Singh
Ram Lochan Singh
जन्म : जनवरी, 1942।
शिक्षा : बी.ए. ऑनर्स (राजनीति विज्ञान) बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर। एम.ए. (राजनीति विज्ञान) पटना विश्वविद्यालय, पटना।
प्रकाशन : The Real Culprit (नक्षत्र युद्ध से संबंधित)और ‘अंतरिक्ष में भारत’। विभिन्न समसामयिक विषयों पर दर्जनों लेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।
अनुभव : पी.सी.जोशी (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रख्यात नेता, प्रख्यात मेरठ षड्यंत्र केस के एक अभियुक्त और गांधी-जोशी पत्राचार के लिए राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान चर्चित) की अध्यक्षता में गठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट में उनके सहयोगी के रूप में वर्षों कार्यरत।
मैत्री-शांति पत्रिका, (बी.एम.दास रोड, पटना से प्रकाशित) के संपादक मंडल के सदस्य के रूप में वर्षों का अनुभव।
विदेश भ्रमणः रूस (मॉस्को), यूक्रेन, वियतनाम आदि में जानेवाले एकाडेमिक शिष्टमंडल के एक सदस्य के रूप में भ्रमण तथा सिंगापुर, ताशकंद, आदि की यात्रा।