About Rajesh Reddy
राजेश रेड्डी 22 जुलाई 1952 को नागपुर (महाराष्ट्र ) में पैदा हुए। परवरिश और पढ़ाई-लिखाई जयपुर (राजस्थान) में हुई। कॉलेज के दिनों से ही लिखने का शौक़ था। शुरू में गीत लिखे फिर ग़ज़लों के हो कर रह गए। संगीत में भी अच्छा-ख़ासा दख़ल रखते हैं। बतौर संगीतकार ग़ालिब की गज़लों, कबीर के दोहों और जयदेव के 'गीत गोविंद' को कम्पोज़ किया और स्टेज शो किए। 1980 में ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े और 2012 में ऑल इंडिया रेडियो की 'विविध भारती सेवा', मुंबई के स्टेशन डायरेक्टर के ओहदे से रिटायर हुए।