About Pushpa Bharati
पुष्पा भारती
पुष्पा भारती का जन्म 11 जून, 1935 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ। 1955 में उन्होंने प्रयाग विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए. किया।
उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘हमारे देश के कालजयी व्यक्तित्व’, ‘यादें, यादें, यादें’, ‘रोमांचक सत्यकथाएँ’ (दो भागों में), ‘शुभागता’ (अब ‘प्रेम पियाला जिन पिया’ के नाम से उपलब्ध), ‘ढाई आखर प्रेम के’, ‘सरस संवाद’, ‘सफ़र सुहाने’, ‘अमिताभ आख्यान’। लगभग बीस पुस्तकों का सम्पादन किया, जिनमें ‘कुछ लम्बी कविताएँ’, ‘आद्यन्त’, ‘अक्षर अक्षर यज्ञ’, ‘धर्मवीर भारती से साक्षात्कार’, ‘मेरी वाणी ग़ैरिक वसना’, ‘साँस की क़लम से’, ‘धर्मवीर भारती की साहित्य साधना’, ‘हरिवंश राय बच्चन की साहित्य साधना’ प्रमुख हैं।
उन्हें के. के. बिरला फाउंडेशन के ‘व्यास सम्मान’, ‘भारती गौरव’, ‘स्वजन साहित्य सम्मान’, ‘सारस्वत सम्मान’, ‘उत्तर साहित्य श्री सम्मान’, ‘महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी सम्मान’, ‘हिन्दी सेवा सम्मान’, ‘चराग़ै-दैर’ से सम्मानित किया गया।