🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Pratibha Agarwal

Pratibha Agarwal Author

academics-and-references · hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Pratibha Agarwal

जन्म : 10 अगस्त, 1930, वाराणसी। स्थायी निवास कोलकाता, 1945 से। शिक्षा : हिन्दी साहित्य में एम.ए. एवं हिन्दी मुहावरों के संकलन, विवेचन-विश्लेषण एवं कोश-सम्पादन के शोधकार्य पर डी.फिल्. एवं डी.लिट्. की उपाधियाँ। अध्ययन, अध्यापन, लेखन एवं अनुवाद तथा रंगकर्म के विविध पक्षों के साथ गहरा लगाव। सन् 1971 से पूरे समय रंगमंचीय गतिविधियों के लिए समर्पित। लेखिका तथा अनुवादिका के अतिरिक्त हिन्दी रंगमंच में एक महत्त्वपूर्ण अभिनेत्री के रूप में भी प्रतिष्ठित। मौलिक ग्रन्थ : सूरदास (नाटक, 1978), सृजन का सुख-दुख (रंग-संस्मरण, 1981), खेल-खेल में (बच्चों की कविताएँ, 1986), मोहन राकेश (1987), हिन्दी मुहावरों का विवेचनात्मक विश्लेषण (1988), दस्तक ज़िन्दगी की, मोड़ ज़िन्दगी का (आत्मकथाएँ, 1990 एवं 1996) तथा पयारे हरिचन्दजू (जीवनीपरक उपन्यास, 1997)। लेखन एवं सम्पादन : मास्टर फिदा हुसैन : पारसी रंगमंच पर पचास वर्ष, हबीब तनवीर : एक रंग व्यक्तित्व। रंगमंच के क्षेत्र में तथ्य संग्रह करनेवाली पहली संस्था नाट्य शोध संस्थान की 25 वर्ष पूर्व स्थापना और तभी से उसके संगठन व संचालन से सम्बद्ध। ‘साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार’, ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से पुरस्कृत।

Books by Pratibha Agarwal

Offers

Loading offers…

whatsapp