About Pardeep Thakur/Pooja Rana
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप ठाकुर को भारत के प्रमुख मीडिया समूहों (दिल्ली प्रेस, अमर उजाला व दैनिक जागरण) में विभिन्न संपादकीय पदों पर काम करने और विविध विषयों पर लिखने व विश्लेषण प्रस्तुत करने का दो दशक से भी अधिक समय का अनुभव प्राप्त है। उनकी अंग्रेजी में प्रकाशित कृतियाँ हैं : ‘टाटा नैनो : द पीपल्स कार’, ‘कैरीइंग धीरूभाई’, ‘विजन फॉरवर्ड : मुकेश अंबानी’, ‘द शाइनिंग स्टार ऑफ अमेरिका एंड द वर्ल्ड : बराक ओबामा’, ‘द किंग ऑफ स्टील : लक्ष्मी एन. मित्तल’, ‘अन्ना हजारे : द फेस ऑफ इंडिया अगेंस्ट करप्शन’, ‘एंजेलीना
जोली : इज शी द मोस्ट पॉवरफुल सेलिब्रिटी’ और ‘टाइगर इन द वुड्स : द स्टोरी ऑफ नं. 1 स्पोर्ट्स-ब्रांड टाइगर वुड्स’।
Pooja Rana
डॉ. पूजा राणा ने मशहूर सेंट बेड्’स कॉलेज, शिमला से अंग्रेजी ऑनर्स, मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। संप्रति गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के जगन्नाथ इंटरनेशनल मैनेजमेंट स्कूल के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज में गत छह वर्ष से अध्यापन। एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ जर्नलिज्म के रूप में कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘मास कम्युनिकेटर’ की सहायक संपादक भी हैं। भारत और विदेश में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में लेख प्रस्तुत। असम के पूर्व राज्यपाल श्री भीष्म नारायण सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित।