🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Navarun Bhattacharya

Navarun Bhattacharya Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Navarun Bhattacharya

नवारुण भट्टाचार्य जन्म : 1948 में 23 जून को पश्चिम बंगाल के बहरमपुर में। बंगाल के किंवदन्ती नाट्य-पुरुष बिजन भट्टाचार्य और विख्यात लेखिका महाश्वेता देवी के इकलौते पुत्र। शिक्षा : आरम्भ से विज्ञान के छात्र रहे। फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी आनर्स के साथ बी.ए. तक पढ़ाई की। वृत्ति : दो दशकों तक एक विदेशी समाचार सेवा के सम्पादक-पद पर कार्य किया। सृजन : विशिष्ट गद्यकार और कवि के रूप में समकालीन बांग्ला साहित्य में अत्यन्त चर्चित और महत्त्वपूर्ण नाम। कवि , कथाकार और समालोचक होने के साथ ही प्रयोगधर्मी नाट्य-दल ‘ नवान्न ’ के निर्देशक भी रहे। प्रमुख कृतियाँ : एइ मृत्यु उपत्यका आमार देश ना , पुलिस कोरे मानुष शिकार (कविता-संग्रह) ; हालाल झंडा , नवारुण भट्टाचार्येर छोटो गल्प (कहानी-संग्रह) ; हरबर्ट , युद्ध परिस्थिति , भोगी , खेलना नगर (उपन्यास)। अनुवाद : हिन्दी में कविता-पुस्तक यह मृत्यु उपत्यका नहीं है मेरा देश और हरबर्ट प्रकाशित। इसके अलावा कई कविताएँ और कहानियाँ हिन्दी समेत दूसरी भाषाओं में अनूदित और महत्त्वपूर्ण संकलनों में संगृहीत। सम्मान : उपन्यास हरबर्ट के लिए ‘ नरसिंह दास अवार्ड ’, ‘ बंकिम पुरस्कार ’, ‘ साहित्य अकादेमी पुरस्कार ’ । निधन : 31 जुलाई , 2014
Herbert
Best known for Herbert

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · literary-fiction

₹100 ₹125
Buy now

Books by Navarun Bhattacharya

whatsapp