🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Minu Bakhshi

Minu Bakhshi Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Minu Bakhshi

मीनू बख़्शी जन्म : 8 जुलाई, 1955 को नई दिल्ली में। शिक्षा : आरम्भिक शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली से हासिल की। 1973 में मिरांडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.एस-सी. किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से स्पेनिश भाषा-साहित्य में 1978 में एम.ए. और 1980 में एम.फ़ि‍ल्. किया। मैड्रिड विश्वविद्यालय, स्पेन से सत्र 1978-80 में स्पेनिश भाषा में डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण हुईं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्पेनिश विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत रहीं। भारत सरकार के लिए गत पच्चीस वर्षों से स्पेनिश भाषा की इंटरप्रेटर कार्य, विशेष रूप से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए अनुवाद कार्य करती रही हैं। मीनू बख़्शी को संगीत से भी प्रेम है। बेगम अख़्तर की ग़ज़ल गायकी से प्रभावित होकर हुसैन ख़ाँ और मर्ग़ूब हुसैन ख़ाँ से शास्त्रीय संगीत का ज्ञान अर्जित किया। संगीत के क्षेत्र में भी उनकी काफ़ी शोहरत है। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनके कार्य सराहनीय हैं। ‘सवेरा एसोसिएशन’ नामक एन.जी.ओ. की उपाध्यक्ष हैं। यह संस्था वर्षों से निर्धन बच्चों की मुफ़्त शिक्षा और आम बेसहारा तथा ग़रीब लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में कार्यरत है।
Tishnagi
Best known for Tishnagi

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹360 ₹450
Buy now

Books by Minu Bakhshi

whatsapp