Mathuradatt Pandey

Mathuradatt Pandey

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

मथुरादत्‍त पाण्‍डेय जन्म : 12 अगस्त, 1928; उत्तरांचल के गाँव—कुमाल्ट, रानीखेत, अल्मोड़ा में। शिक्षा : उच्च शिक्षा वाराणसी तथा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़। पंजाब और नेपाल में प्राध्यापकीय जीवन। वी.वी.आर. संस्थान, होशियारपुर के संयुक्त निदेशक तथा हॉलैंड के महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय में अभ्यागत आचार्य रहे। नेपाली-हिन्दी भक्तिकाव्य, तंत्र सम्बन्धी पांडुलिपि ग्रन्थों की सूची-रचना, सुभाषित-संग्रह-सम्पादन आदि विषय-क्षेत्रों में शोध के अलावा काव्य-परम्परा, वैदिक साहित्य तथा शैक्षिक विषयों पर व्यापक शोधपरक लेखन। कृतियाँ : संस्कृत—'पल्लवपंचकम्’, 'द्यावा-प्रथिवीयम्’ तथा 'कालगिरि’ आदि एकांकी नाटक-संग्रह; ‘अपराजिता’ (कथा); ‘एकांक-पंचदशी’ (लघु रूपक) एवं अनेक शोध-पत्र व आलेख। हिन्दी—'नेपाली-हिन्दी भक्तिकाव्य का तुलनात्मक अध्ययन’ (शोध), 'बिछलन’, 'अहोरात्र’ (काव्य-संग्रह); 'प्रणय और परिणय’ (उपन्यास); 'कुहराई गुफाएँ’ (कथा-संग्रह); ‘होमियोपैथिक मेटेरिया मेडिका’ (हिन्दी दोहों में) तथा ‘दुर्गाचरित श्रीदुर्गा सप्तशती’ का पद्य-रूपान्तर’ आदि। सम्मान : ‘बलराज साहनी राष्ट्रीय पुरस्कार’; भाषा विभाग, पंजाब का ‘शिरोमणि साहित्यकार सम्मान’; ‘कालिदास पुरस्कार’; 'कुहराई गुफाएँ’ पर ‘सुदर्शन पुरस्कार’; राष्ट्रपति की ओर से 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’; प्रणय मीडिया, चंडीगढ़ द्वारा ‘विवेकानन्द एक्सेलेंसी अवार्ड’ तथा संस्कृत अकादमी, हरियाणा द्वारा ‘महर्षि वेदव्यास सम्मान’ आदि।

Mathuradatt Pandey

Mathuradatt Pandey

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp