🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Manish Ranjan

Manish Ranjan Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Manish Ranjan

मनीष रंजन मनीष रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा (2002 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी हैं जिन्हें शासन और सार्वजनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा कई मौकों पर सम्मानित किया गया है। उनका जन्म बिहार राज्य के सारण जिले में हुआ। आरम्भिक शिक्षा नेतरहाट आवासीय विद्यालय एवं पटना महाविद्यालय से हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू महाविद्यालय में विश्वविद्यालय टॉपर रहे मनीष रंजन ने आईआरएमए (आनन्द) से ग्रामीण प्रबन्धन में स्नातकोत्तर किया है। तदुपरान्त प्रबन्धन में पी-एच.डी. की उपाधि हासिल की। कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के गोल्डमैन स्कूल ऑफ़ पब्लिक पॉलिसी से मास्टर ऑफ़ पब्लिक अफ़ेयर्स में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके पूर्व ब्रिटिश सरकार के ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में फ़ॉरेन कॉमन वेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफ़िस द्वारा प्रदत्त ‘शेवनिंग फ़ेलोशिप’ के अन्तर्गत अध्ययन किया। उनके व्यक्तित्व विकास एवं ज्ञानवर्धन में जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय (यूएसए), आईएलओ के अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र (इटली), फ़्रैंकफ़र्ट स्कूल ऑफ़ फ़ाईनान्स (जर्मनी), कोरिया विकास संस्थान (दक्षिण कोरिया) जैसे विश्व-स्तरीय प्रतिष्ठित संस्थानों का विशेष योगदान रहा है। कृषि में प्रयुक्त क्रान्तिकारी प्रद्योगिकी से सम्बन्धित उनके शोध को वाशिंगटन, डी.सी. में विश्व बैंक, वाशिंगटन डी.सी. द्वारा सराहा गया है। सम्पर्क : manishranjanias@gmail.com
Nai Rahon Ka Musafir
Best known for Nai Rahon Ka Musafir

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹239 ₹299
Buy now

Books by Manish Ranjan

whatsapp