About K.K. Upadhyaya
ग्वालियर से प्रकाशित ‘स्वदेश’ अखबार से छात्र जीवन में ही पत्रकारिता की शुरुआत करनेवाले के.के. उपाध्याय (पूरा नाम कृष्ण कांत) पिछले तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। म.प्र. के ग्वालियर से पढ़े और आगे बढ़ते गए। धारदार लेखन इनकी विशेषता रही है। मात्र 23 साल की उम्र में ही भोपाल में सांयकालीन ‘स्वदेश’ के प्रभारी बने। इस अखबार ने तब पत्रकारिता के क्षेत्र में धूम मचा दी थी। इसके बाद दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिंदुस्तान में संपादक के तौर पर अपनी सेवाएँ दीं। हिंदुस्तान के कई संस्करण लॉञ्च कराए। इस दौरान ग्रुप में दिया जानेवाला स्टार अवॉर्ड कई बार जीता। पत्रकारिता के दौरान विचारधारा राष्ट्रवादी रही। समय-समय पर उनकी लेखनी में वह परिलक्षित भी होती रही। उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत करीब से जाना है, समझा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है, जाना है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान गाँव-गाँव घूमे, लोगों से मिले, सरकार के काम को करीब से जाना।