About Joy Goswami
जय गोस्वामी
जय गोस्वामी का जन्म 10 नवम्बर, 1954 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। बांग्ला भाषा की प्रतिष्ठित पत्रिका 'देश' में उन्होंने 16 वर्षों तक कार्य किया। उनकी 70 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें 45 कविता-संग्रह और 10 उपन्यासों सहित 25 गद्य-कृतियाँ शामिल हैं। उन्हें 'आनन्द पुरस्कार' (दो बार), 'पश्चिम बांग्ला अकादमी पुरस्कार', 'वीरेन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार', 'साहित्य अकादेमी पुरस्कार', 'मूर्तिदेवी पुरस्कार' और 'माइकल मधुसूदन दत्त मेमोरियल अवॉर्ड' सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये गए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2012 में 'बंगसम्मान' एवं 'बंगविभूषण' से अलंकृत किया। 2014 में इंटरनेशनल लिटरेरी फेस्टिवल, मुम्बई में उन्हें 'पोएट लॉरिएट सम्मान' प्रदान किया गया। 2015 में उत्तरबंग विश्वविद्यालय तथा कोलकाता विश्वविद्यालय ने उन्हें डी.लिट्. की मानद उपाधि प्रदान की।
कोलकाता में निवास।