About Javed Anwar
जावेद अनवर
जावेद अनवर का जन्म 28 फरवरी, 1982 को डुमराँव, बक्सर, बिहार में हुआ। उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक और मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट, दिल्ली से वाणिज्य प्रबन्धन में स्नातकोत्तर की शिक्षा हासिल की है। ‘बिहार जाति-गणना 2022-23 और पसमांदा एजेंडा’ उनकी प्रकाशित कृति है। फिलहाल राजनीति और स्वतंत्र लेखन में सक्रिय।
ई-मेल : javedanwar007@gmail.com