Ila Dalmiya

Ila Dalmiya

1 Books
0 Rating
0 Follow

इला डालमिया का जन्म 1944 में हुआ। हिन्दी और अंग्रेज़ी में भावप्रवण काव्य एवं गद्य-रचना के अलावा उनकी रुचि कला, संगीत और रंगमंच में भी रही। दिल्ली में उनका घर, जहाँ वे कवि-उपन्यासकार अज्ञेय के साथ रहती थीं, साहित्यिक व कला गतिविधियों का केन्द्र था। ‘नया प्रतीक’ नाम की पत्रिका जिसे निकालने में अज्ञेय के साथ वे भी शामिल थीं, नवोन्मेषी एवं प्रयोगधर्मी लेखन के लिए जानी गई। कई निबन्धों, कहानियों और आलेखों के अलावा उन्होंने ‘छत पर अपर्णा’ नाम से एक आत्मकथात्मक उपन्यास भी लिखा। उनके निधन के कुछ समय बाद उनकी सम्पूर्ण रचनाओं का एक संग्रह ‘इला’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ। कला-साहित्य के संरक्षक के रूप में उन्होंने अनेक युवा लेखकों और कलाकारों को सहयोग दिया। एक गम्भीर बीमारी के चलते उन्हें असमय हमारे बीच से जाना पड़ा, लेकिन अपने समय की संवेदनशील और प्रेरणादायक सांस्कृतिक व्यक्तित्व के रूप में वे हमेशा याद की जाती रहेंगी। उनका निधन वर्ष 2003 में हुआ।

Ila Dalmiya

Ila Dalmiya

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp