Humayun Kabeer

Humayun Kabeer

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

हुमायूँ कबीर जन्म : 22 फरवरी, 1906 प्रोफ़ेसर हुमायूँ कबीर का आधुनिक बंगाल के प्रमुख साहित्यकारों, विचारकों एवं राजनीतिज्ञों में अग्रणी स्थान है। उन्होंने अनेक मौलिक ग्रन्थ लिखे। स्वतंत्र भारत में वह मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के प्रमुख सहयोगी रहे। उन्होंने ही मौलाना की प्रसिद्ध कृति ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ का अंग्रेज़ी रूपान्तर किया। वह भारत सरकार में शिक्षा और संस्कृति विभाग के मंत्री भी रहे। कांग्रेस के विभाजन और श्रीमती इंदिरा गांधी से राजनैतिक मतभेद होने के कारण उन्होंने अपने चिन्तनशील स्वभाव और उदात्त संस्कारों को नहीं बदला। देश के निर्माण की समस्याओं पर वह गम्भीर चिन्तन करते रहे। इतिहास के विद्यार्थियों और स्वतंत्रता संग्राम के सैनिकों के लिए उनकी अवर कल्चरल हेरिटेजपुस्तक अध्ययन, मनन और आलोचना की बेजोड़ कृति रही है। ‘हिस्ट्री ऑफ़ फ़िलॉसफ़ी : ईस्ट एंड वेस्ट’ के सम्पादक के रूप में हुमायूँ कबीर ने अन्तरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त की। एक मनीषी अध्यापक, मौलिक और संवेदनशील साहित्यकार, विचारक और समालोचक के रूप में प्रोफ़ेसर कबीर का भारत के विद्वत् समाज में विशिष्ट स्थान रहा है। विज्ञान, जनतंत्र और इस्लाम के रूप में उनके आठ मौलिक और स्मरणीय निबन्धों का यह संकलन इसका ज्वलन्त प्रमाण है। निधन : 18 अगस्त, 1969

Humayun Kabeer

Humayun Kabeer

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp