About Devesh Khandelwal
देवेश खंडेलवाल ने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। वे सन् 2012 से 2016 तक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी शोध अधिष्ठान, नई दिल्ली में कार्यरत रहे। यहाँ उन्होंने डॉ. मुखर्जी के शिक्षा, उद्योग, संस्कृति और उनके जीवन के विविध आयामों पर शोध किया। इस बीच वे एकात्म मानववाद शोध एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के साथ भी जुड़े रहे। प्रतिष्ठान द्वारा संपादित किए गए 15 खंडों के ‘दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वाङ्मय’ के संपादन एवं शोध में उन्होंने अपना योगदान दिया। वर्तमान में, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के साथ कार्यरत होकर जम्मू-कश्मीर के आधुनिक इतिहास (1925-1965) पर शोध कर रहे हैं। साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल के विविध शोध कार्यों में भी संलग्न हैं। पूर्व प्रकाशन: Pledge For Integrated India: Dr. Mookerjee in Throes of Jammu-Kashmir (1951-1953).