About Datta Kolhare
दत्ता कोल्हारे
महाराष्ट्र के मराठवाडा प्रांत अंतर्गत छत्रपति संभाजीनगर में जन्मे डॉ. दत्ता कोल्हारे अध्यापक, अनुसंधानकर्ता, आलोचक तथा संपादक हैं। मनोवैज्ञानिक साहित्य, आधुनिक साहित्य, प्रवासी साहित्य, मध्यकालीन साहित्य आदि आपके प्रिय विषय है। अनेक पत्र-पत्रिकाओं तथा पुस्तकों में लेख प्रकाशित।
संपादित ग्रंथ : ‘आदिवासी साहित्य और संस्कृति’, ‘हिंदी उपन्यास : इक्कीसवीं सदी का द्वितीय चरण’, ‘भारत का अन्नदाता किसान : दशा और दिशा’, ‘हिंदी साहित्य में पर्यावरणीय संवेदना’, ‘प्रवासी साहित्य : स्वरूप और अवधारणा’, ‘प्रवासी हिंदी साहित्य के नए प्रतिमान’, ‘प्रवासी कहानियों का नया संसार’, ‘भगवानदास मोरवाल : सृजन और संदर्भ’, ‘हिंदी साहित्य : बदलता हुआ परिप्रेक्ष्य’।
अन्य : आकाशवाणी से वार्ताएँ प्रसारित, अनेक संगोष्ठियों तथा चर्चा सत्रों में सहभागिता।
ई-मेल :dattafan@gmail.com