About Claude Bristol
क्लाउड ब्रिस्टल प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिक और सैन्य मामलों के एक पत्रकार थे। एक संवाददाता के रूप में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से उन्हें मिलने का अवसर मिला और धार्मिक दर्शन का विस्तार से अध्ययन करने पर उन्हें यह अहसास हुआ कि अधिकांश लोग यह जानते ही नहीं कि मन की शक्ति जैसा कोई प्रभावशाली साधन होता है या जानते भी है तो उन्हें यह मालूम नहीं कि उसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है। इसी ने ‘द मैजिक ऑफ बिलीविंग’ यानी ‘विश्वास का जादू’ को जन्म दिया। उनकी एक अन्य पुस्तक ‘टी.एन.टी. : इट रॉक्स द अर्थ’ को भी जबरदस्त सफलता मिली है।