🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Chitra Manglik Kumar

Chitra Manglik Kumar Author

other · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Chitra Manglik Kumar

क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज इलाहाबाद से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट, इजाबेला थोबर्न कॉलेज लखनऊ से बी.ए., लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्त्व विज्ञान में एम.ए. (टॉपर), 3 स्वर्ण पदक से पुरस्कृत, पी-एच.डी. के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की फेलोशिप। बंबई विश्वविद्यालय से फर्स्ट क्लास में बी.एड.। विश्वविद्यालय और स्कूल में अध्यापन से खुशी और संतोष का अहसास तथा सकारात्मक योगदान का अनुभव। इंडिविजुअल चैंपियनशिप फॉर एथलेटिक्स फॉर वीमेन, लखनऊ विश्वविद्यालय। तैराकी, बास्केट बॉल प्रतियोगिताओं में विजयी। संगीत, चित्रकला, बागवानी आदि अनेक विधाओं में रुचि । आकाशवाणी एवं विविध भारती के कार्यक्रम चित्रशाला, चिंतन के अंतर्गत वार्त्ताएँ, काव्य पाठ; अपनाघर, नारी-जगत् सेलुलॉइड के सितारे विविध कार्यक्रमों में प्रस्तुति। जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, सरिता के लिए विविध विषयों पर लेख। फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया, भारतीय विद्या भवन, दूरदर्शन एवं अन्य पत्रिकाओं के लिए अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद। सच्चाई, ईमानदारी, कर्तव्य-परायणता, निस्स्वार्थता एवं सरलता के ताने-बाने से बुना व्यक्तित्व। लिखना-पढ़ना, देश, समाज और बच्चों के सुसंस्कारी विकास के लिए प्रतिबद्ध जीवन।
Kyon Papa Kyon?
Best known for Kyon Papa Kyon?

Prabhat Prakashan · hindi · other

₹320 ₹400
Buy now

Books by Chitra Manglik Kumar

Offers

Loading offers…

whatsapp