About Bhagwan Atalani
Bhagwan Atalani
जन्म : 10 मार्च, 1945, लाड़काणा (सिंध, अब पाकिस्तान)।
शिक्षा : बी.एस-सी.।
पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान सिंधी अकादमी; पूर्व अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक।
रचना-संसार : हिंदी में 13, सिंधी में 8, स्वयं द्वारा अनूदित 3, अन्य भाषाई लेखकों द्वारा अनुदित 6 कुल 30 पुस्तकें। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में 1200 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित। 250 से अधिक कार्यक्रम आकाशवाणी/दूरदर्शन से प्रसारित। अनेक नाटक मंचित-प्रसारित। 20 से अधिक संकलनों में रचनाएँ सम्मिलित।
सम्मान-पुरस्कार : अकादमियों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से 35 पुरस्कार और 50 से अधिक प्रतिष्ठित सम्मान।
साहित्य अकादेमी के सिंधी पुरस्कारों की जूरी के अनेक बार सदस्य। वर्तमान में साहित्य अकादेमी के सिंधी सलाहकार बोर्ड के सदस्य व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एन.सी.पी.एस.एल. से संबद्ध।