About Arun Sinha
अरुन सिन्हा— जन्म : पटना, 1953 में। शिक्षा : पटना विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग।
कृतित्व : पत्रकारिता का कॅरियर इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली से प्रारंभ। इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, पटना और मुंबई में फ्री प्रेस जर्नल में काम किया।
1983 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च करनेवाले राइटर्स फाउंडेशन के पहले भारतीय फैलो बने। पहली पुस्तक ‘अगेंस्ट द फ्यू : स्ट्रगल्स ऑफ इंडियाज रूरल पुअर’ लिखी। धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ में सहायक निर्देशक का काम भी किया। वर्तमान में ‘नवहिंद टाइम्स’, पणजी, गोवा के संपादक। एक उपन्यास ‘द हेडोनिस्ट एंपायर’, ‘स्वतंत्रता पश्चात् गोवा का आलोचनात्मक चित्रण’ तथा विद्वत्तापूर्ण लेख कई संग्रहों में प्रकाशित।