About Anwar Shaoor
नाम अनवर हुसैन ख़ां है और तख़ल्लुस शऊर है। 11 अप्रैल सन् 1943 को सेवनी (भारत में) अशफ़ाक़ हुसैन ख़ान के घर पैदा हुए। आपके परिवार के लोग पाकिस्तान स्थापना के तुरंत बाद कराची आगए। पहले अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू पाकिस्तान और “अख़बार-ए-जहाँ” से जुड़े रहे। उसके बाद “सब रंग” डायजेस्ट, कराची से सम्बद्ध रहे। आजकल दैनिक “जंग” में एक क़ता रोज़ लिखते हैं। उनका कलाम “फ़नून” और दूसरी पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता है।