🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Anandmurti Gurumaa

Anandmurti Gurumaa Author

self-help · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Anandmurti Gurumaa

गुरुमाँ एक ऐसी हृदयस्पर्शी सद्गुरु हैं, जिन्होंने अपने समकालिक ज्ञानसूत्रों से समस्त मानव-जाति व संपूर्ण जगत् का अध्यात्म की नवीन परिभाषा से परिचय कराया है। आपने आध्यात्मिक अंतर्जगत् को सांसारिक बाह्य जगत् से इस प्रकार जोड़ा है, जिससे आधुनिक मानव आपके द्वारा बताए गए सूत्रों को आसानी से ग्रहण कर पाता है। आपके द्वारा प्रदत्त जीवनोपयोगी, सहज व आंदोलनकारी आध्यात्मिक सूत्र एक नई चेतना व जागरूकता की नींव रखते हैं, जिसमें जीवन का हर पहलू समाहित है। अपने प्रवचनों द्वारा आपने विविध संतों के रहस्यमयी जीवन और उनके संदेशों को उजागर किया है। हिंदू, बौद्ध, सिक्ख और सूफी दर्शनशास्त्रों पर आपके गहन और ज्ञानपूर्ण प्रवचन, अतीव सुंदर और समझने में आसान हैं। स्वयं एक श्रेष्ठतम कवि होने के साथ-साथ आपने मेवलाना जलालुद्दीन रूमी, बाबा बुल्लेशाह, बाबा फरीद, कबीर, श्रीगुरु नानकदेव आदि विभिन्न संतों के रहस्यमयी काव्यों को बेहद खूबसूरती से लिखित व संगीतमयी रूप में प्रस्तुत किया है। आनंददायक ध्यान-विधियों के सृजनकर्ता ध्यान के गुह्यतम रहस्यों को जनसाधारण हेतु प्रकट करने के लिए आनन्दमूर्ति गुरुमाँ ने अनेक शक्तिशाली ध्यान-विधियों की संरचना की है, जो अपनाने में सरल व सुबोध हैं। ध्यान एक ऐसा मार्ग है, जो सभी मानसिक क्लेशों से दूर आंतरिक परमानंद और परम विश्रांति का अनुभव कराता है। गुरुमाँ सभी धर्मों और मान्यताओं की परिधि व भेदभावों से परे हैं। इसलिए उनके द्वारा रचित ध्यान-विधियों में, पूर्वी देशों के प्राचीनतम गूढ़ ज्ञान व पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अद्भुत समन्वय, हर जिज्ञासु को अद्वितीय अनुभूति देता है और यदि इन विधियों का अभ्यास एक संबुद्ध सद्गुरु के दिव्य सान्निध्य में किया जाए तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए देश-विदेश में उनके द्वारा ध्यान-साधना शिविरों का आयोजन उनकी अपार करुणा का ही सूचक है। सामाजिक कुरीतियों का खंडन गहनतम प्रज्ञा, परोपकारिता और सर्वजन कल्याणकारिता से ओतप्रोत आनन्दमूर्ति गुरुमाँ, संपूर्ण मनुष्य जाति के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। 1999 में आपके मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए ‘मिशन शक्ति’ द्वारा आप नारी जाति को अपनी सुप्त शक्तियों को जाग्रत कर आत्मसम्मान से जीवन जीने के लिए निरंतर अभिप्रेरित कर रही हैं। ‘मिशन शक्ति’ का ध्येय ही है अल्प सुविधा प्राप्त कन्याओं को शिक्षा के शस्त्रों से सशक्त बनाना, जिससे वे स्वावलंबी और आत्मविश्वासी बनें। इसके साथ-साथ ‘मिशन शक्ति’ इस पुरुष-प्रधान समाज में कन्या भ्रूण हत्या, महिला उत्पीड़न, दहेज-प्रथा एवं नारी जाति पर हो रहे अन्य अत्याचारों के विरुद्ध, समाज में जागरूकता का प्रसार भी कर रहा है।
Mind Management
Best known for Mind Management

Prabhat Prakashan · hindi · self-help

₹280 ₹350
Buy now

Books by Anandmurti Gurumaa

Offers

Loading offers…

whatsapp