About Anand Amitesh
आनंद अमितेष
आनंद अमितेष जन्म : वर्ष 1976 में उत्तर प्रदेश के ज़िला अलीगढ़ के एक छोटे से गाँव में। प्रारम्भ से ही गुर्जिएफ़, रजनीश, अरबिंदो, बुल्लेशाह, मंसूर, अमीर ख़ुसरो, मिर्ज़ा ग़ालिब और मीर तक़ी मीर जैसे सद्गुरुओं, सूफ़ी सन्तों और शायरों से प्रभावित रहे। इनके अतिरिक्त उस्ताद नुसरत फ़तेह अली ख़ान और मेहंदी हसन साहब की गायकी में के भी मुरीद रहे। लेखन : लेखन का प्रारम्भ ग़ज़लों एवं गीतों से। आगरा आकाशवाणी से ग़ज़लों का प्रसारण| विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में गीत, कविताएँ एवं लेख प्रकाशित।
सम्प्रति : उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग में राजपत्रित अधिकारी के पद पर कार्यरत। ई-मेल : mukesh219701489@gmail.com