About Anamika Anu
अनामिका अनु
अनामिका अनु का जन्म 1 जनवरी, 1982 को मुजफ़्फ़रपुर, बिहार में हुआ। उन्होंने एम.एससी. और पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। ‘इंजीकरी’ नाम से उनका एक कविता-संग्रह प्रकाशित है। ‘यारेख : प्रेमपत्रों का संकलन’ और ‘केरल से अनामिका अनु : केरल के कवि और उनकी कविताएँ’ उनकी सम्पादित पुस्तकें हैं। उनकी रचनाओं के अनुवाद अंग्रेज़ी समेत पंजाबी, मलयालम, मराठी, कन्नड़ आदि भाषाओं में हो चुके हैं। हिन्दी की सभी महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ प्रकाशित होती रही हैं।
उन्हें ‘भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार’ (2020), ‘राजस्थान पत्रिका वार्षिक सृजनात्मक पुरस्कार—सर्वश्रेष्ठ कवि’ (2021) और ‘रज़ा फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।
ई-मेल : anamikabiology248@gmail.com