About Amit Bagaria
परंपराओं के उस पार के चिंतक, विवेकशील मार्गदर्शक और मार्केटिंग के जादूगर अमित बगडि़या ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विवेक और कार्य-कौशल से ठहरे हुए पानी की तरह बंद दिमागों की धारणाओं को बदलकर अपने लिए स्थान बनाया है।
सीरियल उद्यमी रह चुके अमित बगडि़या अब सिलसिलेवार ढंग से पुस्तकें लिख रहे हैं।
अप्रैल 2018 से लेकर अब तक वह बारह पुस्तकें लिख चुके हैं, जिनमें से चार बेस्टसेलर साबित हुईं। अनेक पुस्तक प्रेमियों और निरंतर रूप से पुस्तकों की समीक्षा करनेवालों ने उनकी काफी सराहना की है। काल्पनिक घटना पर आधारित उनका यह पहला उपन्यास है, जिसकी 15,000 से अधिक प्रतियाँ मात्र डेढ़ साल में बिक चुकी हैं।
अमित राजस्थान में अपने पैतृक नगर लक्ष्मणगढ़ स्थित 60 वर्ष पुराने सी.बी.एस.ई. स्कूल के चेयरमैन हैं।