🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Adil Khan

Adil Khan Author

general-non-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Adil Khan

आदिल ख़ान शिक्षा : एम.एस-सी.; वनस्पति विज्ञान, एम.बी.ए., मीडिया प्रबन्धन। जन्म : पश्चिम मध्य प्रदेश में नर्मदा घाटी के छोटे से क़स्बे कसरावद में 1951 में। आदिल ख़ान समसामयिक विषयों के सिद्धहस्त लेखक हैं। डेढ़ दशक से भी अधिक समय से मध्य प्रदेश शासन के नर्मदा घाटी विकास विभाग में सूचना और जनसम्पर्क के संयुक्त निदेशक के रूप में आदिल ख़ान ने नर्मदा घाटी की विभिन्न गतिविधियों को निकट से देखा-परखा है और अंचल की अनेक यात्राएँ की हैं। उनके अनुभवों, निष्कर्षों का लाभ कई बार नीति निर्धारण में लिया गया है। नर्मदा से सम्बन्धित विषयों पर आदिल ख़ान के अनेक विचारोत्तेजक लेख प्रमुख समाचार- पत्रों में प्रकाशित होते रहे हैं। इनमें ‘नर्मदा राष्ट्रीय नदी घोषित हो’ शीर्षक लेख का व्यापक स्वागत हुआ है। नर्मदा पर केन्द्रित आदिल ख़ान के एक गीत को अनुराधा पौडवाल और सुरेश वाडेकर ने स्वरबद्ध भी किया है, जिसे म.प्र. शासन ने इस गीत को नर्मदा घाटी विकास के प्रतिनिधि गीत के रूप में अंगीकार किया है। नर्मदा घाटी विकास के इतिहास और वर्तमान के सभी पक्षों को समग्र, निरपेक्ष, क्रमिक और सूचनात्मक शैली में प्रस्तुत कर लेखक ने इस विषय में लम्बे समय से अनुभव की जा रही कमी की पूर्ति की है।
Vivad, Virodh Aur Vikas Ki Narmada
Best known for Vivad, Virodh Aur Vikas Ki Narmada

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · general-non-fiction

₹636 ₹795
Buy now

Books by Adil Khan

Offers

Loading offers…

whatsapp