About Vishav Bandhu
Virendra Shukla
जन्म : 12 मई, 1952।
शिक्षा : एम.ए. (समाजशास्त्र)।
कार्यक्षेत्र : सन् 1972 से वाराणसी के दैनिक ‘आज’ से खेल पत्रकारिता की शुरुआत। सन् 1976 से 1979 तक दिल्ली में ‘समाचार भारती’, ‘खेल-खिलाड़ी’, ‘खेल-सम्राट्’ में कार्य। सन् 1980 से 1983 तक ‘अमृत-प्रभात’ में वरिष्ठ उप-संपादक/संवाददाता। सन् 1983 से 1993 तक ‘नवभारत टाइम्स’ में वरिष्ठ उप-संपादक/संवाददाता। सन् 1994 से 1996 तक ‘स्वतंत्र भारत’ कानपुर में वरिष्ठ उप-संपादक/ संवाददाता।
कृतित्व : ‘भारतीय वुशू संघ’ के संस्थापक उपाध्यक्ष होने के साथ ही क्वालालंपुर (मलेशिया) में भारतीय वुशू टीम (2003) के साथ प्रेक्षक के रूप में यात्रा। सन् 2001 में काठमांडू में आयोजित सैफ खेलों की कवरेज एवं सन् 1982 में दिल्ली एशियाड का ‘अमृत प्रभात’ के लिए कवरेज। इसके अलावा अनेक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेखन।
प्रकाशन : उत्तर प्रदेश के हॉकी सितारे, निशानों के नायक।
संपर्क : 3/37, पत्रकारपुरम्, गोमती नगर, लखनऊ-226010
दूरभाष : 0522-2391687, 9936403929