About Umair Najmi
नई नस्ल के लोकप्रिय शायर उमैर नजमी (मूल नाम मुहम्मद उमैर) की पैदाइश 02 सितम्बर, 1986 को रहीम यार ख़ान, पंजाब (पाकिस्तान) में हुई। उनका बचपन और लड़कपन रहीम यार ख़ान में गुज़रा। इसके बाद वो तकरीबन दस बरस तक पढ़ाई के सिलसिले में लाहौर में रहे। उन्होंने यू . ई. टी. लाहौर से बी. एससी. आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और रहीम यार ख़ान वापस आ कर भवन निर्माण व्यवसाय से जुड़ गए। उन्होंने 2014 ई. में अपने शेरी सफ़र का आग़ाज़ किया और अपनी विशिष्ट शैली से जल्द ही सरहद के दोनों पार बसे पाठकों के दिल में जगह बना ली। इसी साल उनका पहला शायरी संग्रह "एक" (उर्दू) पाकिस्तान में प्रकाशित हुआ है। उमैर नजमी मुशायरे के श्रोताओं के साथ-साथ संजीदा पाठकों के बीच एक समान लोकप्रिय हैं।