About Ramesh Dutt Dube
रमेश दत्त
रमेश दत्त दुबे का जन्म 31 मार्च, 1940 को सागर, मध्यप्रदेश में हुआ। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘पृथ्वी का टुकड़ा’ और ‘गाँव का कोई इतिहास नहीं होता’ (कविता-संग्रह); ‘पावन मोरे घर आयो’ (कहानी-संग्रह); ‘पिरथवी भारी है’ (बुन्देली लोककथाओं का पुनर्लेखन); ‘कहनात’ (बुन्देली कहावतों का कोश); ‘कर लो प्रीत खुलासा गोरी’ (लोककवि ईसुरी की फागों का हिन्दी रूपान्तरण); ‘अब्बक-दब्बक’ और ‘रेलगाड़ी छुक-छुक’ (बाल-गीत संग्रह); साम्प्रदायिकता (विचार पुस्तक); ‘मेरा शहर’, ‘विहग’ (सम्पादन)। ‘साप्ताहिक-हन्टर’, अनियतकालिक ‘समवेत’ और ‘कविता मासिक विन्यास’ का सम्पादन सहयोग। ‘साप्ताहिक प्रतिपक्ष’, ‘दैनिक भास्कर’, ‘पहले-पहल’ और ‘सार्थक संवाद’ आदि में स्तम्भ लेखन। 23 दिसम्बर, 2013 को उनका निधन हुआ।