About Om Swami
ओम स्वामीजी एक रहस्यपूर्ण संत हैं, जिन्होंने हिमालय की शांत एवं पवित्र गोद को अपना साधना स्थल बनाया है । स्वामीजी ने अध्यात्म और वेलनेस पर अपनी बेस्टसेलर पुस्तकों के माध्यम से विश्वभर में लाखों लोगों के जीवन को छुआ है। हमेशा सुर्ख़ियों और सार्वजनिक बातचीत से दूर रहने वाले इन अनोखे और अंतर्मुखी तपस्वी ने इस अद्भुत पुस्तक में ज़ेन की सरल दृष्टि से मन को विचारों के बोझ से मुक्त कर, सजग और शांत बनने का मार्ग दिखाया है-जहाँ आंतरिक शांति हर क्षण सहज रूप से आपके जीवन का हिस्सा बन जाती है । स्वामी जी 100 प्रतिशत निःशुल्क और लोकप्रिय 'साधना' ऐप के संस्थापक हैं। वे इफ टूथ बी टोल्ड : अ मॉन्क्स मेमॉयर, द लीजेंड ऑफ़ द गॉडेस तथा थर्टीन मंथ्स इन द हिमालयाज़ जैसी सर्वाधिक लोकप्रिय पुस्तकों के सुप्रसिद्ध लेखक भी हैं। आप उनके ब्लॉग os.me पर उनके विचार पढ़ सकते हैं और उनके बारे में अधिक जानकारी www.omswami.com पर प्राप्त कर सकते हैं।