🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Malkhan Singh

Malkhan Singh Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Malkhan Singh

मलखान सिंह मलखान सिंह का जन्म 30 सितम्बर, 1948 को गाँव वसई काजी, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ और आगरा में उच्च शिक्षा प्राप्त की। विद्यार्थी जीवन में 'समाजवादी युवक सभा' से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में दो बार तिहाड़ जेल की यात्रा की। 1979 से 2008 तक बेसिक माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया। 1996 में उनका पहला कविता-संग्रह 'सुनो ब्राह्मण' और वर्षों बाद 2016 में दूसरा कविता-संग्रह 'ज्वालामुखी के मुहाने' प्रकाशित हुआ। उन्होंने अपने जीवन की यातना, संघर्ष और स्वप्न को कविता में ही व्यक्त किया। उन्होंने दलित कविता का सौन्दर्यशास्त्र निर्मित किया और हिन्दी कविता के प्रतिमान को भी प्रभावित किया। उनके क्रान्तिकारी और विद्रोही तेवर ने दलित साहित्य में अपनी विशेष पहचान बनाई। 'आउटलुक' पत्रिका (हिन्दी) के 2012 के साहित्य-सर्वेक्षण में उन्हें दलित साहित्य का सबसे लोकप्रिय कवि माना गया। 9 अगस्त, 2019 को उनका निधन हुआ।

Books by Malkhan Singh

Offers

Loading offers…

whatsapp