Lovlin

Lovlin

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

लवलीन चर्चित अभिनेत्री, निर्देशक और लेखक लवलीन ने मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. की। उन्होंने हिन्‍दी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में लेखन-कार्य किया है। भारतीय फ़िल्म और टेलिविज़न संस्थान, पुणे (एफ़टीआईआई) से अभिनय की बारीकियाँ सीखीं और एशियन अकादमी (एएएफ़टी) से फ़िल्म निर्माण सीखा। लवलीन ने अलग-अलग विषयों पर लगभग 100 फ़ीचर फ़िल्मों, डॉक्यूमेंट्री, डॉक्यूड्रामा आदि का निर्माण-निर्देशन किया है। उनकी फ़िल्में यूनाइटेड नेशन्स, कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल और दुनिया के कई महत्‍त्‍वपूर्ण फ़िल्म महोत्सवों में दिखाई जा चुकी हैं और सम्मानित भी हुई हैं। विख्यात नाट्य और फ़िल्म निर्देशक एम.एस. सथ्यु के निर्देशन में बने नाटक ‘अमृता : ए सबलाइम लव स्टोरी’ में निभाए गए अमृता प्रीतम के किरदार के लिए भी उन्होंने विशेष ख्याति पाई। लवलीन ने भारत के कई प्रधानमंत्रियों के साथ रूसी भाषा के दुभाषिए के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्यापन भी किया है। प्रसिद्ध दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से पत्रकार, छाया-चित्रकार और सम्पादक के रूप में जुड़ी रही हैं। वह केन्द्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य और विश्व स्वास्थ्य संगठन की राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार भी रही हैं। ‘माय सोल फ़्लावर’, ‘सोल्मेट्स’, ‘फ़्रॉम ए लैंड सो फ़ार’, ‘मेरी ज़मीन मेरा आसमान’ आदि उनकी कुछ प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ हैं। उन्हें ‘यू.एन. (संयुक्त राष्ट्र) अवार्ड फ़ॉर कम्यूनिकेशन’ और ‘नेशनल विमेंस एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

Lovlin

Lovlin

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp