Kumar Anupam
कुमार अनुपम का जन्म 7 मई, 1979 को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुआ। उन्होंने स्नातक की परीक्षा विज्ञान विषय में पास करने के बाद एम.ए. हिंदी साहित्य में किया और आगे फिर डी.एम.एल.टी. प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी सक्रियता पत्र-पत्रिकाओं के संपादन और साहित्य-कला संबंधी गतिविधियों में रही है। इस क्रम में प्रदर्शकारी कलाओं की त्रैमासिक पत्रिका कलावसुधा का कला संपादन; साहित्य, राजनीति एवं कला की वैचारिक पत्रिका शब्द सत्ता का सह संपादन; अवधी ग्रंथावली के एक खंड में संपादन सहयोग प्रमुख है। इसके अतिरिक्त, सर्व शिक्षा अभियान, यूनीसेफ़, यू.एन.डी.पी. (विकलांग बच्चों के सहायतार्थ कार्यक्रम), आपदा प्रबंधन कार्यक्रम, सूचना एवं जन संपर्क विभाग (लखनऊ) के कार्यक्रमों में लोक विधा विशेषज्ञ एवं विजुलाइज़र के रूप में सहभागिता की है। उन्होंने दूरदर्शन लखनऊ के साहित्यिक कार्यक्रम ‘सरस्वती’ का कई वर्षों तक संयोजन और संचालन किया। वृत्तचित्र लेखन में भी उनकी रुचि रही। इस आवाजाही के समानांतर उनके कवि की कविता-यात्रा जारी रही और वह तद्भव, नया ज्ञानोदय, हंस, कथादेश, वागर्थ, वर्तमान साहित्य, कथन, प्रगतिशील वसुधा, साक्षात्कार, कथाक्रम, समकालीन भारतीय साहित्य सहित सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे। कविताओं के अलावे उनके आवरण चित्र, लेख, रेखांकन, पुस्तक समीक्षाएँ आदि भी प्रकाशित होती रही हैं। ‘बारिश मेरा घर है’ उनका काव्य-संग्रह है जबकि एक अन्य काव्य-संग्रह ‘कविता समय-1’ में समादृत कवि चंद्रकांत देवताले की कविताओं के साथ उनकी कविताओं का प्रकाशन हुआ है।
Kumar Anupam
Filters Options
- Academics And References
- Action Adventure
- Art And Design
- Bilingual Kids
- Biographies And Autobiographies
- Board Books
- Business
- Contemporary Fiction
- Cookbooks
- Crime Thriller Mystery
- Economics
- Fantasy
- Folktales
- General Non Fiction
- Graphic Novels And Comic Books
- Health
- Health Fitness Nutrition
- Higher Education
- Historical Fiction
- History And Politics
- Horror
- Humour
- Language Linguistics
- Law
- Lifestyle And Wellness
- Literary Fiction
- Lyrics Songs
- Magazine
- Management
- Media
- Mythology
- Other
- Picture Books
- Plays
- Poetry
- Religion Spirituality
- Romance
- Satire
- Science
- Science Fiction
- Self Help
- Short Story Collections
- Society Social Sciences
- Sports
- Stem Books
- Technology
- Textbooks
- Travelogues
- Young Adults
About Kumar Anupam
इस आवाजाही के समानांतर उनके कवि की कविता-यात्रा जारी रही और वह तद्भव, नया ज्ञानोदय, हंस, कथादेश, वागर्थ, वर्तमान साहित्य, कथन, प्रगतिशील वसुधा, साक्षात्कार, कथाक्रम, समकालीन भारतीय साहित्य सहित सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे। कविताओं के अलावे उनके आवरण चित्र, लेख, रेखांकन, पुस्तक समीक्षाएँ आदि भी प्रकाशित होती रही हैं।
‘बारिश मेरा घर है’ उनका काव्य-संग्रह है जबकि एक अन्य काव्य-संग्रह ‘कविता समय-1’ में समादृत कवि चंद्रकांत देवताले की कविताओं के साथ उनकी कविताओं का प्रकाशन हुआ है।