🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Kim Woo Jo

Kim Woo Jo Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Kim Woo Jo

किम वू जो जन्म : 15 दिसम्बर, 1953 में। सिओल, कोरिया स्थित विदेशी अध्ययनों के हांगुक विश्वविद्यालय से 1972 में हिन्दी ऑनर्स में स्नातक उपाधि लेने के बाद 1980 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से हिन्दी साहित्य में एम.ए. किया और आधुनिक हिन्दी कविता पर विश्वभारती विश्वविद्यालय से शोध किया। सन् 1980 में हांगुक विश्वविद्यालय में अल्पकालिक प्राध्यापिका के रूप में नियुक्त हुईं। तब से लगातार वहीं अध्यापन कार्य और 1994 में प्रोफ़ेसर पद पर नियुक्ति। कई वर्षों तक विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। सन् 2000 से अब तक विश्वविद्यालय के दक्षिण एशिया अध्ययन के अन्तरराष्ट्रीय संस्थान की निदेशक। 1996 से 2000 तक भारतीय अध्ययन के कोरियाई संघ की अध्यक्ष रहीं। आधुनिक हिन्दी कविता, हिन्दी साहित्य का इतिहास और नारी अध्ययन में विशेष रुचि। कोरिया में हिन्दी छात्रों और अन्य लोगों के लिए अनेक पाठ्य-पुस्तकें प्रकाशित हुईं। साथ ही आधुनिक हिन्दी साहित्य का गहन अध्ययन करते हुए अनेक पुस्तकें और शोध लेख प्रकाशित हुए। कई प्रसिद्ध कवियों की कविताओं का हिन्दी से कोरियाई भाषा में अनुवाद किया। हिन्दी-कोरियन शब्दकोश की सह-सम्‍पादक। कोरियाई-हिन्दी शब्दकोश और भारत में साम्प्रदायिकता की समस्या पर शोध सम्‍बन्‍धी उल्‍लेखनीय कार्य।

Books by Kim Woo Jo

whatsapp