About Dr. Shireesh Gopal Deshpande
Shireesh Gopal Deshpande
प्रो. डॉ. शिरीष गोपाल देशपांडे (बी.एससी., एम.ए., पी-एच.डी., डिप. इन फ्रेंच, FUWAI से मानद उपाधि प्राप्त)
जन्म : 20 दिसंबर, 1952 को वर्धा, महाराष्ट्र में। एस.एन.डी.टी. विश्वविद्यालय से मराठी विभाग प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त। मराठी भाषा और संस्कृति के एक प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व। उपन्यासकार, नाटककार, ललित लेखनकार, पत्रकार, संपादक, विज्ञान-कविता के प्रणेता-कवि, प्रखर वक्ता, राजनीति के अभ्यासक। दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। आठ पुस्तकों का संपादन, दर्जन भर से अधिक सिनेमा-टी.वी. सीरियल्स के गीत, पटकथा एवं संवाद लेखन। दर्जन भर से अधिक पुस्तकें प्रकाशनाधीन। साहित्य से संबंधित दर्जनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं मार्गदर्शक। कई प्रतिष्ठित सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त।