About Bhagwati Prasad Dobhal
प्रौद्योगिकी ही एक ऐसा साधन है जो हमें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों बंधनों से मुक्त कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी का अवतार ही अब हमारे जीवन और पूरे राष्ट्र की वास्तविकता है। यही एक रास्ता है, जिससे हम एक विकसित राष्ट्र बन सकते हैं। भाग्य से हमारे पास तकनीकी सफलता के सारे साधन हैं—लोग, वस्तु, कौशल और मूलभूत ढाँचा। समय आ गया है कि पीडि़त सभ्यता की विचारधारा से ऊपर उठा जाए और अपना भाग्य एक विकसित राष्ट्र की तरह बनाने की कोशिश की जाए। —डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तथ्य है कि हमने कई दुग्ध उत्पाद उस समय बनाए जब क्षमता से अधिक दुग्ध का उत्पादन हो रहा था। हमारे इस कार्य ने विकसित डेयरीवाले देशों को हमारा विरोधी बना दिया। वे नहीं चाहते थे कि हम अपने दुग्ध उत्पादों का निर्यात करें। भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी जनता की शक्ति है। हमें उस शक्ति का प्रयोग रचनात्मक कार्यों को गति देने के लिए करना चाहिए। जब इस शक्ति को पेशेवर प्रबंधकों के साथ जोड़ा जाता है, तो यह बड़ी गति से साफ रास्ता बनता है और प्रत्येक बात संभव हो पाती है। —डॉ. वर्गीस कुरियन आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए भारत अपने रास्ते पर सही चल रहा है। यह वृद्धि करते हुए साथ ही नाटकीय ढंग से अपने लोगों के जीवन स्तर को सुधार सकता है। बेरोजगारी को समाप्त कर सकते हैं और अविश्वसनीय परिवर्तन हम अपने ग्रामीण भू-भाग को सुधार के कर सकते हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस सपने को वास्तविकता में बदला जा सकता है। —मुकेश अंबानी.