🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Priyadarshan

Priyadarshan Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
8 Books
Rate

About Priyadarshan

प्रियदर्शन प्रियदर्शन का जन्म 24 जून, 1968 को राँची में हुआ। उन्होंने राँची विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में एम.ए. की पढ़ाई करने के बाद उसी शहर से पत्रकारिता की शुरुआत की। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘ज़िन्दगी लाइव’ (उपन्यास); ‘बारिश, धुआँ और दोस्त’, ‘उसके हिस्से का जादू’, ‘हत्यारा और अन्य कहानियाँ’, ‘सहेलियाँ और अन्य कहानियाँ’ (कहानी-संग्रह); ‘यह जो काया की माया है’, ‘नष्ट कुछ भी नहीं होता’, ‘चयनित कविताएँ’ (कविता-संग्रह); ‘ग्लोबल समय में गद्य’, ‘ग्लोबल समय में कविता’ (आलोचना); ‘इतिहास गढ़ता समय’, ‘भारत की घड़ी’, ‘समाज, संस्कृति और संकट’, ‘जो हिंदुस्तान हम बना रहे हैं’, ‘हमारी भाषा हमारा देश’ (विचार); ‘दुनिया मेरे आगे’, ‘क्या ये शहर तुम्हारा है? (संस्मरण); ‘नए दौर का नया सिनेमा’ (फिल्म); ‘ख़बर-बेख़बर’ (पत्रकारिता); ‘आपकी जेलें टूट जाएँगी एक दिन’ (ट्विटर ग़ज़लें); ‘बेटियाँ मन्नू की’ (नाटक)। उनका कविता-संग्रह ‘नष्ट कुछ भी नहीं होता’ मराठी में और उपन्यास ‘ज़िन्दगी लाइव’ अंग्रेज़ी में अनूदित हैं। उन्होंने सलमान रुश्दी और अरुंधति‍ रॉय की कृतियों सहित कई किताबों का अनुवाद और सम्पादन भी किया है। विविध राजनैतिक-सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर तीन दशक से नियमित विविधतापूर्ण लेखन और हिन्दी की सभी महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। उन्हें कहानी के लिए पहला ‘स्पन्दन सम्मान’ और टीवी पत्रकारिता के लिए हिन्दी अकादमी, दिल्ली के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। ई-मेल : priyadarshan.parag@gmail.com
Yeh Jo Kaya Ki Maya Hai
Best known for Yeh Jo Kaya Ki Maya Hai

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹120 ₹150
Buy now

Books by Priyadarshan

Offers

Loading offers…

whatsapp